मिस्र के महत्वपूर्ण मुसलमान और ईसाई लोगों नें सीरिया में तकफ़ीरियों से मुक़ाबला करने पर ज़ोर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार क़ाहेरा के शबरा इलाक़े के किलीसा में पिछले जुमे की रात में सीरिया में अमन व शांति की स्थापना के लिये दुआ के शीर्षक से एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण ईसाई और मुसलमानों नें भाग लेकर सीरिया में तकफ़ीरियों से मुक़ाबला करने पर ज़ोर दिया।
मिस्र के एक जाने माने ईसाई बुद्धिवीजी रफ़अत फ़िक्री नें सीरिया में अमरीका, क़तर, तुर्की और पश्चिमी देशों के तकफ़ीरी षड़यंत्रों की आलोचना करते हुए कहा कि सीरिया में जनता की आपसी एकता बहुत ज़रूरी है और वहाबी तकफ़ीरी सोच एक ज़हर की तरह है।
जामिया अल अज़हर यूनिवर्सिटी से सम्बंधित जाने माने धर्मगुरू शेख़ मुहम्मद अब्दुल्लाह नस्र नें तकफ़ीरी सोच को अरब और इस्लाम के लिये हानिकारक बताते हुए कहा कि इस सोच का मुक़ाबला करने के लिये एकजुट होना बहुत ज़रूरी है।
मिस्र के महत्वपूर्ण धार्मिक लोगों द्वारा
तकफ़ीरी ताक़तों से मुक़ाबले के लिये सीरिया के समर्थन का ऐलान।
21 अप्रैल 2014 - 19:35
समाचार कोड: 603957
क़ाहेरा के शबरा इलाक़े के किलीसा में पिछले जुमे की रात में सीरिया में अमन व शांति की स्थापना के लिये दुआ के शीर्षक से एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण ईसाई और मुसलमानों नें भाग लेकर सीरिया में तकफ़ीरियों से मुक़ाबला करने पर ज़ोर दिया